Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधानसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लगा झटका, बबलू राणा और अशोक राणा समेत कई दर्जन लोग भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रूड़की के ढंडेरा पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों और बुकों से  ज़ोरदार स्वागत किया। खानपुर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने नए आयाम छुए हैं। कार्यक्रम में लगभग पचास लोगों ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा, बसपा से अशोक राणा  प्रमुख रूप से शामिल रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ढंडेरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे महेंद्र प्रसाद भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की।इस मौके पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,उनकी पत्नी रानी देवयानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नायक,  भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह, सहकारी समिति के चेयरमैन रवि राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, भाजपा नेता हर्ष प्रकाश काला, डॉ नवनीत शर्मा, नगर निगम पार्षद पति जोशी, और अतुल राणा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369