Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहीमपुर गांव में पूर्व जिला पंचाय सदस्य अखलाक ने अरबी मदरसे में किया ध्वजारोहण, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

Spread the love

शामिक

रुड़की के रहीमपुर गांव में भी आज़ादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भावी प्रतियाशी अखलाक ने रहीमपुर गांव के एक अरबी मदरसे में ध्वजारोहण किया।इस दौरान गांव के ज़िम्मेदार लोगों के साथ साथ अरबी मदरसे के छात्र  भी मौजूद रहे।इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अखलाक  ने आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों के विषय में कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

अखलाक ने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने  कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। आज पूरा देश आज़ादी का जशन मना रहा है।

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा लगाने  के लिए  जागरूक  करे और इस देश की आन बान शान और तरक्की के लिए तिरंगा ज़रूर लगाएं।आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है जहाँ पूरा देश आज़ादी के मतवालों को याद कर रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369