आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में जहां पूरा देश आज़ादी के जशन में डूबा हुआ है वहीं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर ने आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया । इस अवसर पर 50 फीट ऊंचाई पर ध्वजारोहण लहराने का कार्यक्रम भी किया गया था इसके साथ ही जनहित के लिए एक I.T.S.R जन सेवा केंद्र का भी शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार सैनी और सुभाष सैनी द्वारा किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई इतना ही नहीं मंगलौर में तिरंगा लगाते हुए शहीद हुए नगरपालिका कर्मचारी वसीम को भी श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर मोहम्मद मुबशशीर द्वारा शहीद के लिए मुआवजे की मांग करते हुए उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की प्रशासन और सरकार से मांग की गई है । इस अवसर पर कुछ सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिनमे मुख्य रूप से सचिन गुप्ता ,गंगनहर कोतवाल ऐश्वर्या पाल ,ट्रैफिक इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ,रितु कंडियाल, रिजवान अहमद ,इमरान अंसारी, वाजिद अली, आदि लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुल्की राज सैनी ,सईद अहमद,आरिफ अंसारी ,समीर आलम, मोहम्मद उमर ,आशीष मेडिकल वाले ,आरिफ, जावेद, दानिश ,तनवीर ,दमन दीप कौर, यश कुमार, मोहम्मद तैयब, चौधरी अब्दुल जब्बार, कयान, अजान ,अदन ,बिलाल अहमद एडवोकेट ,छोटे भाई ,आदेश सैनी ,निजाम सलमानी ,भानु ,रईस, लवी त्यागी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला