Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं एडवोकेट्स ऐसोसिएशन में दिखा तिरंगे को लेकर भारी उत्साह,निकाली बाईक रैली

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं एडवोकेट एसोसिएशन  द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक बाइक रैली का आयोजन तहसील परिसर से किया गया। रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रुड़की विजय नाथ शुक्ला एवं रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल कुमार वालिया एवं सचिव एडवोकेट अनित चौधरी ने रैली को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रूड़कीं एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल कुमार वालिया ने  कहा कि स्वाधीनता  दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए इस बार लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने  कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

  उन्होंने कहा कि  राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। वालिया ने  कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। रूड़कीं एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव चौधरी अनित कुमार  ने विशेष रूप से सभी  लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे।

इस मौके पर  जावेद अख्तर एडवोकेट ने कहा कि  तिरंगा यात्रा से देश मे लोगों में देशभक्ति का जज़्बा पैदा होगा और राष्ट्र के प्रति उनका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। तिरंगा रैली रुड़की तहसील से निकलकर रोडवेज से होते हुए उनकी टॉकीज सिविल लाइन मार्केट से होते हुए रुड़की के चंद्रशेखर चौक पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत माता की जय के नारे लगाए। एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट अनित चौधरी ने कहा की कल रामनगर कचहरी से भी तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बड़ी संख्या  में अधिवक्ता शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर रैली में मुख्य रूप से सब रजिस्ट्रार प्रथम चारु अग्रवाल, सब रजिस्ट्रार द्वितीय रेखा नेगी, दिनेश सिंह पवार, राव राशिद अली,अजय रोहिल्ला,रोनक पवार,लक्ष्मण सिंह, प्रेम दत्त गोदियान, ठाकुर नरेंद्र, जावेद अख्तर,रवि मोहन कौशिक,संजय शर्मा, नरेश त्यागी, रितेश पवार,अजय कुमार,रविंद्र पवार,नीरज चौहान, नवीन जैन,अनिरुद्ध गोयल ,अमरजीत सिंह ,पुष्पेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार ,रोहित कुमार ,अनुज चौहान, दिग्विजय सिंह, सोहन सिंह भंडारी, एसके महेश्वरी,सद्दाम कुरेशी,विजेंदर त्यागी, महेंद्र सिंह सैनी, सचिन शर्मा, रियाज अहमद,शमीम अहमद, महबूब हसन अनिल पुंडीर,अजय शर्मा, अनुज कपिल, राहुल कुमार, प्रदीप वर्मा, सलीम अंसारी,कयूम हसन,सुधीर तोमर,सुधीर शर्मा,मांगेराम, रिफाकत, तारीक गौड़, शीतल कालरा, राव फैजान,वाजिद अंसारी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369