आरिफ नियाज़ी
रूड़की के इंडस्ट्री एरिया में स्थित इप्रो लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों में इस बार तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। इप्रो लिमिटेड के सैंकड़ो कर्मचारी शनिवार की शाम को हाथों में तिरंगा लिए शहर भर में एक रैली के माध्यम से देश में तिरंगे के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। स्वाधीनता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए इस बार लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
तिरंगा रैली इप्रो के सलेमपुर कार्यालय से प्रारंभ होकर कंपनी के हैड ऑफिस आसफ़नगर में पहुंचेगी। जहां सभी कर्मचारी देश सेवा का संकल्प लेते हुए लोगों से तिरंगा लगाने की अपील भी करेंगे। इस दौरान रूड़कीं इप्रो के डायरेक्टर सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। इप्रो लिमिटेड कंपनी के एच आर राजेश सिंह ने विशेष रूप से सभी कम्पनी के सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों,दुकानों एवं संस्थानों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे जिससे उनमें देश भक्ति की भावना जागृत हो सके। इस दौरान कंपनी के एचआर राजेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों में तिरंगा रैली को लेकर भारी उत्साह है इस दौरान कंपनी के सभी कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला