आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं बी.एस.एम.पी.जी. कॉलेज में स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा द्वारा हस्ताक्षर करने के साथ हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। इस दौरान उपाध्यक्ष ममतेश शर्मा ने कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। महाविद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि हर छात्र-छात्रा अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे। प्राचार्य प्रोफेसर गौतमवीर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अवश्य अपलोड करे।
इस अवसर पर दुष्यंत कुमार शर्मा, वासुदेव पंत, संजय कुमार शर्मा, हर्ष तिवारी, फैसल, भानु शर्मा, सुनीता कुमारी, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. शिखा जैन, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ.एस के महला, डॉ. रीमा सिन्हा, डॉ. इंदु अरोड़ा डॉ.पारूल जैन, प्रवीन अग्रवाल, विकास शर्मा, कामेश कुमार, देवानंद शर्मा, रामकुमार शर्मा, अमित शर्मा, सतीश, अभय कुमार, विकास धीमान, शायर अफ़ज़ल मंगलौरी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला