आरिफ़ नियाज़ी
बिहार से मज़दूरी के लिए निकले दो मज़दूरों को शायद नहीं मालूम था कि वह कभी घर नहीं लौट पाएंगे दोनों मज़दूरों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया।दरअसल घटना पुहाना स्थित ग्लूकोज़ बनाने वाली एक्सा कम्पनी की है जहाँ काम करते समय एक मज़दूर बोरवेल में फंस गया उसके शोर की आवाज़ सुनकर जैसे ही दूसरे मज़दूर ने उसे निकालने की कोशिश की तो वह भी बोरवेल में जा फंसा जहां दम घुटने से दोनों मज़दूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल पुहाना स्थित एक्सा कंपनी में इस समय निर्माण का कार्य चल रहा है जहाँ अधिकतर बिहार के मज़दूर कार्य कर रहे हैं स्थानीय लोगों के मुताबिक एक मज़दूर पाइलिंग की खुदाई के दौरान गहराई में जाने पर चिल्लाने लगा जिसे बचाने के लिए दूसरे मज़दूर को आनन फानन में गढ़े में उतारा गया जहां पर दोनों की दम घुटने से मौत हो गई घटना के बाद कंपनी प्रबन्धन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस के साथ कंपनी के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों शवों को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने मर्तक सैफुल हक और सैकुद्दीन के परिजनों को सूचना दे दी है ।दोनों मज़दूर बिहार के ज़िला कटिहार के निवासी थे।दोनों के परिजन बिहार से रूड़कीं के लिए रवाना हो चुके हैं।वहीं इस बाबत भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मर्तक दोनों मज़दूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरी घटना की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला