मोहम्मद शामिक
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है जिसके चलते चुनाव लड़ने वाले प्रतियाशियो ने भी अपनी ज़ोर शोर के साथ तैयारी शुरू कर दी है। आज बात करेंगे नगला कुबड़ा गांव की जहां से युवा नेता फरहान मुज़म्मिल पुत्र स्वर्गीय मुज़म्मिल प्रधान के पुत्र ने भी प्रधान पद के लिए पूरी मज़बूती के साथ दावेदारी कर दी है।फरहान का दावा है कि वह बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे उन्हें सभी जातियों और सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक उनके गांव का विकास उस तरह से नहीं हुआ जिस तरह से होना चाहिए था। फरहान मुज़म्मिल घर घर जाकर अपने गांव के विकास और उन्नति के लिये लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।
फरहान का कहना है कि उनके पिता के बाद गांव का विकास काफी प्रभावित हुआ है हालांकि उनके चाचा द्वारा भी गांव के विकास को काफी बढ़ाया गया लेकिन अब समय आ गया है कि उनका गांव ज़िले में विकास के मामले में नए आयाम स्थापित करे। उन्हें जनता ने मौका दिया तो वह इस गांव कि तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो वह गांव में सेवक के रूप में गांव का विकास करेंगे।उन्होंने अपने गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि चेहरे बदल बदल कर झूठ का चोला पहनकर कुछ लोग चुनाव के समय उनके पास आएंगे जो गांव की भोली भाली जनता को झूठे वायदों से बहकाने का काम करेंगे जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।विकास करने वाले को ही जनता वोट दे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला