आरिफ़ नियाजी
भगवानपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली चोरी की घटनाओं को ऊर्जा निगम ने गंभीरता से लिया है। देहरादून से पहुंची विजिलेंस और पीएसी की टीमों ने खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग गांव में छापेमारी की जिसमे खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग गांव में बिजली चोरी करते 45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किये हैं । विजिलेंस और पीएसी की टीम की छापेमारी से बिजली चोरों में दिनभर हड़कंप मच रहा।जैसे ही ऊर्जा निगम के अधिकारी गांव में पहुंचे तो आनन-फानन में लोग अपने केबिल भी उतारते नजर आए ।
ऊर्जा निगम की आज की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है ।वहीं इस बाबत रूड़कीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा ने बताया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्हें लगातार बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी इतना ही नहीं ऊर्जा निगम का जो भी कर्मचारी बिजली चोरी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा ने बताया कि देहरादून की विजिलेंस टीम और पीएसी की दो कंपनियों द्वारा खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग गांव में बिजली चोरी के कई मामले पकड़ में आए हैं
विभागीय टीम ने लगभग 45 लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में केस दर्ज कराये है जो भी कर्मचारी बिजली चोरी में लिप्त पाया गया उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुनीश चंद्रा ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्यवाही में ऊर्जा निगम के भगवानपुर के अधिशासी अभियन्ता अनिल मिश्रा,उपखण्ड अधिकारी मौ उस्मान ,पुहाना उपखंड अधिकारी नरेंद्र नेगी अवर अभियन्ता विनीत कुमार भगवानपुर अधिशासी अभियन्ता विजिलेंस अरूण कान्त आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला