Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून से रूड़कीं पहुंची आबकारी विभाग की प्रवर्तन गढ़वाल मंडल टीम की कई स्थानों पर छापेमारी, अवैध शराब बरामद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड में आबकारी विभाग 15 अगस्त तक अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है।आज देहरादून से रूड़कीं पहुंची गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन  टीम ने कई स्थानों पर  छापेमारी की जिसके चलते टीम को टोडा कल्याणपुर  गांव में उषा पत्नी तेजपाल के आवास से दो पेटी देशी शराब  बरामद हुई । गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब को अपने कब्जे में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की।

इसके बाद आबकारी गढ़वाल मंडल प्रवर्तन की टीम अम्बर तालाब स्थित एक मकान पर पहुंची जहां टीम को बड़ी मात्रा में देशी शराब के खाली पव्वे और बोतलें बरामद हुई  जिन्हें टीम अपने साथ ले गई।इस दौरान देहरादून से पहुंची आबकारी निरीक्षक सरोजपाल  ने बताया कि विभाग द्वारा 15 अगस्त तक अवैध शराब के सम्बंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते रूड़कीं में दो स्थानों पर कार्यवाही की गई है यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि टोडा कल्याणपुर गांव से दो पेटी देशी शराब और अम्बरतालाब इलाके से खाली बोतलें और पव्वे बरामद हुए हैं जिन पर आबकारी विभाग कार्यवाही करेगा। गढ़वाल मंडल प्रवर्तन की टीम में इस दौरान आबकारी विभाग के  हैड कांस्टेबल दीपक दुबे,कांस्टेबल रोबिन दास,यशपाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369