आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी अपनी डियूटी के प्रति कितने गंभीर हैं इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को हो, आलम यह है कि राशन कार्ड तो बहुत दूर बाहर से आने वाले लोगों की समस्या को सुनने के लिए भी अधिकारी तैयार नहीं है। रूड़कीं खाद्य पूर्ति कार्यालय पहुंची एक विधवा महिला उस समय फफक फफक कर रो पड़ी जब उसे अधिकारियों से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
दरअसल रूड़कीं के इब्राहिमपुर देह गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार के नाम गांव की राशन की दुकान आवंटित थी लेकिन इसी बीच बीती दस अक्टूबर को मनोज कुमार की अचानक मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसकी राशन की दुकान को विभाग द्वारा दूसरे राशन डीलर से अटैच कर दी गई।तब से लेकर आज तक मर्तक मनोज की पत्नी सुभलेश दुकान लेने के लिए लगातार नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुकी है लेकिन सिवाए कोरे आश्वासनों के उसे आज तक भी कुछ हासिल नहीं हुआ।
इतना ही नहीं विधवा महिला ने रूड़कीं से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल कुमार, मानव अधिकार आयोग और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तक के पत्र विभागीय अधिकारियों को भेज चुकी हैं लेकिन विकास खंड कार्यालय से लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी पूरी तरह से बेखबर और बेबस नज़र आ रहे हैं शायद उनके सामने किसी भी मंत्री विधायक या आयोग के लोगों के पत्र कोई मायने नहीं रखते। हालांकि गुरुवार को खाद्य पूर्ति कार्यालय पर अपने पिता और बेटे के साथ पहुंची महिला अपनी समस्या को बताते हुए फफक फफक कर रोने लगी। उसका आरोप था कि वह सभी अधिकारियों और सभी नेताओं के पास जा चुकी है लेकिन उसकी कोई भी सुनने के लिए तैयार नहीं है अब उसके पास जीने के लिए कुछ नहीं बचा है वह बहुत निराश हो चुकी है।
महिला का आरोप था की उसे लगातार दस माह का समय हो चुका है अब वह पूरी तरह थक चुकी है।आज तक भी उसके परिवार को राशन की दुकान तो दूर दुकान से राशन तक नहीं मिला है जिससे उसका परिवार बेहद परेशान है। वहीं इस बाबत खाद्य पूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत का कहना है कि इब्राहिमपुर गांव पहले ग्राम सभा थी लेकिन कुछ समय से वह नगर पंचायत में आ चुका है इसलिए उसकी प्रक्रिया चल रही है औपचारिकतायें पूरा होने में समय लगता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला