Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक शिव भक्त की मौत दो घायल, मृतक की शिनाख्त नहीं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार एक शिवभक्त की मौत हो गई जबकि दो शिवभक्त घायल हो गए जिनमे एक कि   हालत  गंभीर बनी हुई है।फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने एक घायल को हायर सैन्टर ऋषिकेश रैफर किया है जबकि मर्तक शिवभक्त को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
दरसअल बाइक सवार शिवभक्त भजनपुरा दिल्ली निवासी देवराज चौहान अपने एक साथी के साथ बाइक से हरिद्वार  गंगा जल लेने के लिए  जा रहे थे

जैसे ही उनकी  बाइक  लंढोरा के निकट पहुंची तो शिवभक्तों के वाहन की चपेट में आने से  शिवभक्त देवराज चौहान और उसका साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें  आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर  देवराज चौहान गंभीर हालत को देखते हुए हायर सैन्टर रैफर कर दिया है।वहीं उसके साथी राहुल का उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है। एक अन्य सड़क हादसे में एक शिवभक्त सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सिविल हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई।फिलहाल  मर्तक शिवभक्त की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मर्तक शिवभक्त के बैग से उसका एक मोबाइल फोन और दो पैट्रोल की बोतल मिली हैं।फिलहाल  मर्तक  की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369