Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की की कॉन्सेप्ट फार्मासिटिकल कंपनी भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आई आगे, कावड़ियों को पानी और कोल्ड्रिंक की बोतलें की वितरित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो वहीं गांव के लोग और समाज सेवी संगठन  भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं।वहीं कॉन्सेप्ट फार्मासिटिकल कंपनी प्रबंधन द्वारा भी गंगनहर कावड़ पटरी  मार्ग पर  शिवभक्तों के लिए एक पानी,कोल्ड्रिंक्स और फल वितरित करने के लिए शिविर लगाया गया   है।इस दौरान कॉन्सेप्ट फार्मासिटिकल कंपनी के स्टाफ  शिवभक्तों की  बढ़चढ़कर  सेवा कर रहा है। जिनमे  कम्पनी के सभी कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस दौरान हज़ारों की संख्या में शिवभक्तों को तरल पदार्थ की बोतलें दी गईं। कॉन्सेप्ट फार्मासिटिकल कंपनी के जरनल मैनेजर संजय त्रिपाठी  का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से  हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली   है  भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में तरल पदार्थ पानी और फलों की  सुविधा शिव भक्तों के लिए की गई है।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस मौके पर  कावड़ियों की सेवा करने वाले  कंपनी के प्रमुख लोगों में कंपनी के क्वालिटी जी एम अतुल कुमार गौतम,किशोर कुमार,अंकित कुमार,राजीव शर्मा,नितिन शर्मा,अनुज चौहान,धीरज रावत,पंकज त्यागी,शेर पाल राणा,अरेंन्द्र सिंह,अमित चौहान आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं। जिनका मानना है कि सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने से भगवान शिव तो प्रसन्न होते ही हैं,वहीं लोक कल्याण व जल कल्याण के कार्य में भी सफलता प्राप्त होती है।

कॉन्सेप्ट फार्मासिटिकल लिमिटेड द्वारा  भक्तों की सेवार्थ भंडारे में प्रसाद वितरण करते हुए संजय त्रिपाठी  ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने तथा जल चढ़ाने से भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न होते हैं और लोग वह जन कल्याण के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि इस कांवड़ यात्रा से जो संदेश मिलता है,उसको हमें विश्व स्तर पर फैलाने की आवश्यकता है।शिव भगवान पूरे ब्रह्मांड के स्वामी है तथा संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण करने वाले हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369