Jan Mudde

No.1 news portal of India

भौरी से गन्ना समिति के डायरेक्टर पद पर राव इनाम खाँ भी मज़बूत प्रतियाशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का भी मिला समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं गन्ना विकास समिति के 31 जुलाई को डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए नामांकन के बाद प्रतियाशियो ने प्रचार तेज़ कर दिया है।रूड़कीं गन्ना विकास समिति में  नामांकन के बाद आज आपत्तियों पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा गंभीरता से सुनवाई की गई।इस दौरान भौंरी क्षेत्र से बढ़ेडी राजपूताना  गांव निवासी राव इनाम खां भी डायरेक्टरी पद के चुनाव में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं हालांकि आज आपत्ति के दिन उनके विरोधी पक्ष द्वारा उनके नाम पर कुछ आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

वहीं दूसरी आपत्ति डायरेक्टर पद के प्रतियाशी  राव इनाम खां द्वारा  की गई जो  डेलीगेट अकबर पुत्र नियाज़ के नाम पर  थी उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा  कि अकबर दो स्थानों से समिति का सदस्य है जो पूरी तरह से इस चुनाव को लड़ने में अयोग्य है इसलिए उसका नामांकन निरस्त किया जाना चाहिए। राव इनाम ने बताया कि संघीपुर गांव से  अकबर लक्सर गन्ना विकास  समिति के रजिस्टर में बतौर  सदस्य दर्ज है तो वहीं मुकरपुर खादर की भूमि दर्शाकर रूड़कीं गन्ना विकास समिति का सदस्य बना हुआ है

इस तरह से अकबर का नामांकन निरस्त होने योग्य है।अकबर को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। राव इनाम की आपत्ति को गन्ना विकास समिति के निर्वाचन  अधिकारी  द्वारा गंभीरता से लिया  गया है। जिसपर अभी विचार होना  है।वहीं राव इनाम ने दावा किया कि उन्हें सभी डेलीगेट का समर्थन प्राप्त है उन्हें डेलीगेट्स  का पूरा समर्थन मिल रहा  है उन्हें आशा ही नहीं पूरा यकीन है कि इस बार क्षेत्र के सभी डेलीगेट्स उन्हीं को डायरेक्टर बनाएंगे।उन्होंने दावा किया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।राव इनाम ने कहा कि गन्ना किसानों को सबसे अधिक परेशानी गन्ना भुगतान और पर्ची की रहती है जिसका समाधान कराया जायेगा।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज़ाकिर अली ने कहा कि राव इनाम खां एक मज़बूत प्रतियाशी हैं जो डायरेक्टरी का चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ेंगे उन्हें सभी डेलीगेट्स का समर्थन प्राप्त है आने वाली 31 जुलाई को परिणाम उनके पक्ष में जाएंगे।दरअसल आज राव इनाम खां पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज़ाकिर अली और कुछ डेलीगेट्स के साथ गन्ना विकास समिति के कार्यालय में पहुंचे थे। वहीं इस दौरान गन्ना विकास समिति के निर्वाचन अधिकारी  एवं भगवानपुर एस डीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों की आपत्तियां मिली हैं जिनका जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369