आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की।राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की पूर्व सदस्या एवं प्रमुख समाजसेवी श्रीमती रश्मि चौधरी ने बोट क्लब के निकट कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया,जिसमें हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों को दवा,फल,फ्रूटी तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। शिविर का फीता काट कर उदघाटन करते हुए श्री शिव शक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के परमाध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा भगवान शिव की सेवा है।
उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्री अपना घरबार,व्यापार तथा अपने समस्त व्यवस्थाओं को त्याग कर भगवान शिव के चरणों में आकर अपना अमूल्य समय लगाते हैं,जिसका फल केवल-और केवल नीलकंठ महाराज उनको देते हैं।उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक सहिष्णुता,सर्वधर्म सम्भाव,वसुदेव कुटुंबकम का प्रतीक है।
शिविर में पहुंचे विशिष्ट अतिथि कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद और भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कांवड़ यात्रियों को शिविर में दवाऐं,फ्रूटी तथा अन्य सामान वितरित किया।उन्होंने कहा कि रश्मि चौधरी लगभग दस-पन्द्रह वर्षों से यह इस सेवा को अंजाम देतीं आ रही है।समाज सेवा और धर्म सेवा के फल की इच्छा कभी इनको नहीं रही।इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव की महिमा निराली है शिव के दरबार मे आने वाला कभी खाली हाथ नहीं लौटता।
रश्मि चौधरी भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आई हैं जो एक बेहतर कार्य है।इस मौके पर कांग्रेसी नेता ईश्वर लाल शास्त्री,शायर अफजल मंगलौरी,कलीम खान,रोबिन चौधरी,आशीष सैनी,एड.नवीन कुमार जैन,जेपी शर्मा ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा अनेकता में एकता का प्रतीक है तथा देश की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है।कांवड़ सेवा शिविर संयोजक श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि हमारा रुड़की नगर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं,बल्कि देश में इस बात के लिए जाना जाता है कि यहां के हर धर्म के लोग सेवा भावना से ओतप्रोत हैं और सभी के त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक मुकेश सैनी,दीपक शर्मा,वीना आनंद,बिट्टू शर्मा,शोभा भटनागर,राज दुलारी,सीमा डेविड,सपना चौहान,शोभा रानी,यासमीन खान,सैयद नफीस उल हसन,अमन अली,इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला