आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में ऑल इंडिया सैनी सभा द्वारा जिला अध्यक्ष इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी और ब्रहमपाल सैनी को बाहर का रास्ता दिखाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।अब ज़िला अध्यक्ष कर्ण सिंह सैनी और महासचिव ब्रहमपाल सैनी ने आरोप लगाया कि जिस संगठन ने उन्हें निष्कासित करने का दावा किया है वह कभी भी उस संगठन में नहीं रहे और ना ही उस संगठन के नाम से नगर निगम सभागार में कोई कार्यक्रम आयोजित कराया गया है।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अगर इस संगठन के नाम से वह कार्यक्रम आयोजित करते तो महावीर सिंह सैनी को मंच पर जगह देते और उनको बड़े सम्मान के साथ मंच तक ले जाते लेकिन उनका कार्यक्रम नहीं था
इसलिए उनको मंच के सामने बैठाया गया। कर्ण सिंह का आरोप है कि उनका संगठन अलग था इसलिए उन्हें मंच पर नहीं स्थान दिया गया।कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि उनके संगठन का नाम ऑल इंडिया सैनी सभा नई दिल्ली जनपद हरिद्वार है।जिसके हरिद्वार ज़िले में 350 सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कार्यक्रम की सफलता कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है तभी वह उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा ऑल इंडिया सैनी सभा नई दिल्ली जनपद हरिद्वार ने लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार को सैनी समाज को सम्मान देने की मांग की जिसका प्रतिफल यह निकला कि श्रीमती कल्पना सैनी को भाजपा ने राज्य सभा मे निर्वाचित किया हमने भाजपा हाईकमान का आभार जताने के लिए ही कल्पना सैनी का सम्मान सामरोह कार्यक्रम आयोजित किया था।
कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के विजयी दो विधायकों आदेश चौहान और रूड़कीं से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी समीक्षा बैठकों में कहा कि उन्हें सैनी समाज का काफी वोट मिला है। जबकि हारे हुए भाजपा विधायकों ने सैनी समाज के वोट मिलने से साफ इनकार कर दिया। कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि प्रदीप बत्रा अकेले एक ऐसे विधायक हैं जिन्होंने सैनी धर्मशाला के लिए दो कमरे बनवाने का काम किया। कर्ण सिंह सैनी ने कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि सुभाष सैनी समाज के लिए कोई योगदान आज तक नहीं है ना ही उनका कोई लेना देना है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री समेत कुछ लोग कार्यक्रम में ना बुलाये जाने की शिकायत कर रहे हैं जब आप कांग्रेस के हो तो आपका इस कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है। ज़िला अध्यक्ष ने ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह सैनी को चेतावनी दी कि अगर उनमें दम है तो वह भी सैनी समाज का सम्मेलन आयोजित करके दिखाए उनका मुकालता भी दूर हो जाएगा।वहीं जिला महासचिव ब्रहमपाल सैनी ने कहा कि कुछ लोग नगर निगम के कार्यक्रम की सफलता से बौखला गए हैं तभी तो उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोग तरह तरह की अफवाहें फैला रहे हैं जबकि उनका संगठन अलग है और महावीर सिंह का संगठन अलग है इस तरह के सैनी समाज के चार संगठन चल रहे हैं जबकि उनका संगठन सबसे अलग है जो ज़िले स्तर पर कार्य कर रहा है
जिसका जल्द ही बड़ा अधिवेशन बुलाया जाएगा। ब्रहमपाल सैनी ने कहा कि जो लोग संगठन से निकालने की बात कर रहे हैं उनके संगठन में हम नहीं है उनका ज़िले स्तर का संगठन है। ब्रहमपाल सैनी ने महावीर सिंह को खुली चुनोती दी कि अगर उनमें कुछ दम है तो वह रूड़कीं में अपना कार्यक्रम करके दिखाएं।उन्होंने कहा कि महावीर सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है और नाही उनके संगठन में वह कभी रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला