Jan Mudde

No.1 news portal of India

कहीं प्रदीप बत्रा के मंत्री बंनाए जाने की मांग करना तो भारी नहीं पड़ गया कर्ण सिंह सैनी और ब्रहमपाल सैनी को, सैनी सभा से दोनों बाहर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की ऑल इंडिया सैनी सभा सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है सभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजी महावीर सिंह सैनी ने जिला हरिद्वार की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर  दिया है इसके  साथ   ही जिला अध्यक्ष इंजी कर्ण सिंह सैनी और जिला महासचिव के पद पर ब्रह्मपाल सिंह सैनी को बाहर का रास्ता दिखा  दिया गया है। ऑल इंडिया सैनी सभा के  प्रदेश अध्यक्ष इंजी महावीर सिंह सैनी आज रुड़की पहुंचे थे जिन्होंने सीए युद्धवीर सिंह सैनी के कार्यालय पर प्रदेश के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें विचार विमर्श के उपरांत जिला हरिद्वार की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है।

सैनी सभा के प्रदेश पदाधिकारी 27 जून 2022 को रुड़की नगर निगम सभागार में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी के सम्मान में आयोजित समारोह में रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को जिला कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग  से बेहद नाराज  दिखाई दिए। हालांकि बैठक में सभी ने कहा कि कार्यक्रम  का जो उद्देश्य था उससे कुछ लोग  भटक गए थे ।बैठक में इसका भी  पुरजोर तरीके से  खंडन कर उसे सिरे से खारिज किया गया।

साथ ही कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा, उसके क्रियान्वयन में जो गलतियां की गई उनसे संगठन के प्रदेश पदाधिकारीयों को तो आघात लगा ही है साथ ही सैनी समाज के लोगों की भी भावनाएं आहत हुई हैं । इसे देखते हुए जिला कमेटी हरिद्वार को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रशासनिक कमेटी के सदस्य आशीष सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंजी वी पी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369