Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में जल्द मिलेगी जलभराव से लोगों को निजात, ऊर्जा निगम और वन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा वासियों को जल्द जलभराव से निजात मिलने वाली है।नाला निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है डेढ़ करोड़ की लागत से जल्द नाला निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि लोकनिर्माण विभाग,वन विभाग  और ऊर्जा निगम के अधिकारी  भी नाला निर्माण में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। वही  कुछ पेड़  भी काटे जाएंगे तो वहीं सबसे बड़ी चुनोती लाइन शिफ्टिंग की है जिसके लिए अधिकारी इस कार्य मे लग चुके  हैं इतना ज़रूर है कि इस नाला निर्माण में नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही है।उनके प्रयासों से ही उत्तराखंड सरकार ने नाले की स्वीकृति प्रदान की है।

हालांकि चौधरी मानवेन्द्र सिंह का कहना है कि झबरेड़ा में जलभराव की समस्या से लोग काफी परेशान थे जिसके लिए उनके  लगातार प्रयासों से अब जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वह सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीशवरानन्द और  हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के  बेहद आभारी हैं जिन्होंने कस्बे को नई सौगात दी है झबरेड़ा कस्बा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है  जल्द ही लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं  वन विभाग की टीम ने झबरेड़ा पहुंचकर नाला निर्माण में पेड़ों की आ रही अड़चन को दूर करने के लिए मौके का बारीकी से निरीक्षण किया 32 पेड़ों  लको चिन्हित किया जा चुका है।

इतना ही नहीं ऊर्जा निगम के अधिकारी भी जल्द अपना स्टीमेट बनाकर लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेंगे।ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक 16 पोल और एक ट्रांसफार्मर  नाले के  बीच में  आ रहे हैं जिनको जल्द ही शिफ़्ट किया जाएगा। वहीं चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि ठीक रास्ता मिलजाने के बाद ही नाला निर्माण का कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि झबरेड़ा वासियों को नाला निर्माण का बेसब्री से इंतज़ार है तो वहीं चौधरी मानवेन्द्र सिंह भी नाला निर्माण को कस्बे वासियों के लिए ग्रीन प्रोजेक्ट मानते हैं।चौधरी मानवेन्द्र ने कहा कि नाला निर्माण कस्बे के लिए पिछले लंबे समय से एक बड़ी और विकराल समस्या बनी हुई थी लेकिन अब इस समस्या से जल्द ही लोगों को बड़ी निजात मिलने वाली है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का आभार जताया जिनके सहयोग से कस्बे को इतनी बड़ी सौगात मिली। चौधरी मानवेन्द्र ने दावा किया कि नाला निर्माण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369