Jan Mudde

No.1 news portal of India

कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद निर्वाचित करने पर ऑल इंडिया सैनी सभा ने भाजपा का जताया आभार

Spread the love

रूड़कीं नगर निगम में ऑल इंडिया सैनी सभा ने राज्य सभा मे सैनी समाज को प्रतिनिधितत्व देने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया है।ऑल इंडिया सैनी सभा के तत्वाधान में सैनी ओबीसी समाज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार का जोरदार स्वागत किया ।इतना ही नहीं आभार समारोह में सैनी समाज ने विशेष तरीके से तैयार आभार ज्ञापन भाजपा संगठन मंत्री को भेंट किया।

आभार ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया गया की उन्होंने सैनी समाज का सम्मान करते हुए श्रीमती कल्पना सैनी को राज्यसभा में सांसद निर्वाचित कराया है इस अवसर पर अजय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया ।समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं संसदीय मंत्री जसवंत सैनी का भी ऑल इंडिया सैनी सभा द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया हालांकि इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करती है और कठोर निर्णय लेती है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलकर भाजपा विकास को गति प्रदान कर रही है सैनी समाज सदैव भारतीय भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज और भाजपा का चोली दामन का साथ है यूपी में भाजपा सरकार ने गुंडों माफियाओं के के छक्के छुड़ा दिए हैं तथा विकास का पहिया बहुत तेजी से पूरे यूपी मेंदौड़ रहा है।

समारोह में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मेयर गौरव गोयल का भी ज़ोरदार स्वागत किया गया। नगर निगम रुड़की के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता डॉ कल्पना सैनी ने की तथा संचालन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऊर्जा निगम के ठेकेदार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विकास सैनी,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, समय सिंह सैनी, सुंदर सिंह सैनी, इंदरसिंह सैनी, रजनीश सैनी
,राजेंद्र सैनी,

विकास सैनी, डॉक्टर अरविंद सैनी, ईशम सिंह सैनी, चमन लाल सैनी, कैप्टन नरेंद्र कुमारसैनी ,हुकम सिंह सैनी जगदीश सैनी सहदेव सैनी अरविंद सैनी राजेश सैनी विकास सैनी राजीव सैनी रोहित सैनी पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी वीपी सैनी, राजबाला सैनी, डॉ रामसुभग सैनी, डॉ नाथीराम सैनी, डॉ अरविंद सैनी, राजेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी, डॉ नारायण सैनी, अर्जुन सैनी, सुशील सैनी पवन सैनी सुभाष सैनी शाम सिंह सैनी समय सिंह सैनी जतिन सिंह सैनी चमन लाल सैनीआदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369