Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में बायोमैट्रिक मशीन से राशन देना दुकानदारों को हुआ मुश्किल, साइड ना चलने से हो रही परेशानी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के राशन डीलरों के सामने बायोमैट्रिक मशीन चुनोती बनता जा रहा है। कभी कभी साइड ना चलने से राशन डीलर बेहद परेशान हो जाते हैं जिसकी शिकायत रुड़की  राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस अहमद ने खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों से की है। रुड़की पहुंचे खाद्य आपूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने बताया कि ज़िले के सभी राशन डीलरों को  बायोमैट्रिक मशीन से राशन देना अनिवार्य किया गया है बिना अंगूठे लगाए किसी को राशन नहीं मिलेगा।उन्होंने बताया कि  अभी तक 70 प्रतिशत बायोमैट्रिक से वितरण सफल रहा है हालांकि राशन दुकानदारो और पूर्ति निरीक्षकों को सौ प्रतिशत वितरण बायोमैट्रिक से करने के निर्देश दिए गए हैं

बिना अंगूठे के किसी को राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि साइड में सुबह के समय लोड रह सकता है लेकिन उसके समाधान के लिए पूरी टीम को लगा दिया है जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। वहीं रुड़की ब्लॉक के राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस अहमद ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी के समक्ष राशन डीलरों के सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक मशीन से राशन डीलरों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो रही है साइड ना चलने से घंटो लाइन में लगे लोग भीषण गर्मी में लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

पूरे उत्तराखण्ड का साइड पर लोड बना रहता है ऐसे में बायोमैट्रिक मशीन से बड़ी परेशानी खड़ी हो गयी है।विभागीय अधिकारियों को इसका कोई तत्काल समाधान
निकालना चाहिए।

गौरतलब है कि बायोमैट्रिक मशीन आने से राशन डीलर भी बेहद परेशान नज़र आ रहे हैं राशन डीलर के सामने उस साइड  का ना चलना बेहद परेशानी का सबब बना हुआ है।अब सरकार भी  बायोमैट्रिक मशीन को लेकर बेहद सख्त है  र जिसके चलते अब ठोस निर्णय लिए गए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369