आरिफ नियाज़ी
रुड़की गौशाला में श्री गोपाल मंदिर का लोकार्पण प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू धर्म मे गाए की पूजा की जाती है माना यह जाता है कि गाय में 35 हज़ार देवी देवता वास करते हैं।इसलिए सभी को गायें की सेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी गौ शालाओं को लेकर बेहद गंभीर है सरकार ने गौशालायें खोलने के लिए कई तरह की योजनाएं तैयार की हैं। प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि भारत एक अद्भुत देश है और यहां गाय को माता के रूप में पूजा जाता है।भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में गो पालन कर संपूर्ण समाज को गोपालन के लिए प्रेरित किया था।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को आगे आकर गौशाला में सहयोग करना चाहिए तथा हर घर में गाय का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सीएम के सामने एक प्रस्ताव रखा है कि प्रदेश की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर भी गौशालाओं का निर्माण कराया जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के लिए तीन करोड़ का बजट होता था जिसे बढ़ाकर 15 करोड़ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि इसी तरह पशुधन बीमा योजना में भी सरकार ने उपलब्धि हासिल की है।
गौशाला में भगवान कृष्ण और गौ माता मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनता दर्शन के लिए खोल दिया गया। मंदिर में भक्तजनों द्वारा गणमान्य लोगों ने भी पूजा अर्चना कर दर्शन किए तथा भगवान श्री कृष्ण व गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं पूज्य महामंडलेश्वर 1008 मैत्री महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी गौ सेवकों/भक्तों को बधाई दी और कहा कि गौसेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, मेयर गौरव गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू एवं अभिषेक चंद्रा, गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल आदि ने कहा कि भारत एक अद्भुत देश है और यहां गाय को माता के रूप में पूजा जाता है।
भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में गो पालन कर संपूर्ण समाज को गोपालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को आगे आकर गौशाला में सहयोग करना चाहिए तथा हर घर में गाय का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शोभाराम प्रजापति, पार्षद राकेश गर्ग व विवेक चौधरी, जेपी शर्मा, चौधरी धीर सिंह, मनोज तोमर, पंकज, राजेश जिंदल, राजीव जिंदल, रेनू जिंदल, अमित गोयल कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र गर्ग, महामंत्री मनोज गोयल, राजकुमार उपाध्याय गौशाला मंत्री, बेबी गुप्ता, प्रवीण सभरवाल, अनिल गोयल, इंद्र प्रकाश, रामेश्वर कुलश्रेष्ठ, एचएम कपूर, इंद्र बधान, मंजू रावत, दमयंती नेगी, भाजपा नेता पंकज नंदा, उनकी पत्नी पूजा नंदा,दिलीप मेहंदीरत्ता आदि ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला