आरिफ नियाज़ी
रुड़की तहसील दिवस में जहां अधिकारियों का भारी भरकम अमला पहुंचा वहीं 44 शिकायतों में से मात्र पांच शिकायतों का ही अधिकारी निस्तारण कर पाए बाकी शिकायतों पर भी अधिकारी जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देते नजर आए।
वहीं रुड़की नगर निगम हाल में तहसील दिवस में पहुंचे ज़िलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बाहर से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ज़िलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आज के तहसील दिवस में लगभग 44 शिकायते प्राप्त हुई हैं जिनमे पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अभी 19 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ज़िलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस में नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई ना होने,ऊर्जा निगम द्वारा बिजली कटौती और खाद्य आपूर्ति अधिकारियों द्वारा राशन से जुड़ी बड़े पैमाने पर समस्याएं आई हैं जिनका निस्तारण किया जाएगा।गौरतलब है कि आज रुड़की नगर निगम में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था
जिसमे स्वंय ज़िलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान ज़िले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रचार प्रसार की कमी के चलते आज के तहसील दिवस में फरियादी कम पहुंचे थे। ज़िलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्ज़ों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कब्ज़ा हटाने के निर्देश भी दिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला