Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल लाइन में नगर निगम की टीम और व्यापरियों के बीच जमकर हुई नोकझोंक, बैरंग लौटी टीम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की जॉइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर आधी अधूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने शहर की सड़कों पर उतरी नगर निगम की टीम को व्यापारियों का भारी गुस्सा झेलना पड़ा। जैसे ही सिविल लाइन  मार्केट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई  तो व्यापारी भड़क गए  इतना ही नहीं दुकान के बाहर रखीं  एक व्यापारी की साईकिलें गाड़ी में भरने पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई।

सहायक नगर अधिकारी और निगम के तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों के साथ  व्यापारियों की जमकर नोकझोंक और कहासुनी हुई।जिसके बाद नगर निगम अधिकारी व्यापारियों  के सामने बेबस और लाचार नज़र आए जिन्होंने व्यपारियो के दबाव में सभी साईकिलें व्यापारी को वापस लौटा दीं और नगर निगम की टीम बैरंग वापस निगम में लौट गई।

दरअसल  जॉइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर शहर की सड़कों से नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटा रही है जिसमें उन्हें पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाना है लेकिन आधी अधूरी तैयारी  और पुलिस की गैर मौजूदगी में नगर निगम के अधिकारी सिविल लाइन में पहुंच गए जहां उन्हें वयापरियों ने दौड़ा दिया।गुस्साए व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई नोटिस भी नहीं दिया था और बिना सूचना दिए ही निगम  अधिकारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे गए। वहीं इस बाबत  नगर निगम के सहायक   नगर अधिकारी संजय कुमार भी मीडिया के सवालों का कोई ठोस  जवाब नहीं दे पाए उन्होंने बताया कि व्यपारियो को अतिक्रमण हटाये जाने की सूचना दे दी  गई थी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369