Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ का गाधारोना में हुआ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड में भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने अब  ऊर्जा निगम और चकबन्दी विभाग से परेशान हो चुके  लोगों के लिए सरकारी कार्यालयों में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। रुड़की के गाधारोना गांव में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ का किसानों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पदम सिंह रोड़ ने कहा कि आज के समय मे देश के हालात बेहद नाजुक हैं

किसान मजदूर से लेकर आम आदमी तक बेहद परेशान है आलम यह है कि आज महंगाई के इस दौर में सरकार का  भी कोई ध्यान  नहीं है अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय मे हालात और भी खराब हो जाएंगे। पदम सिंह रोड़ ने कहा कि आज किसान और मजदूर की लड़ाई को भारतीय किसान यूनियन रोड़ प्रमुखता से लड़ रही है। उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा जाएगा।

किसानों का उत्त्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते जिसके चलते अधिकारियों का इलाज करना भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भली भांति जानते हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो यूनियन बड़े आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने काठी भारतीय किसान यूनियन को मजबूत बनाने के लिए सभी किसान और मजदूर एकजुट हो जाएं किसानों की मजबूती संगठन की मजबूती होगी उन्होंने किसानों से आभार करते हुए कहा

कि किसानों को अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है भारतीय किसान यूनियन रोड सभी किसान और मजदूर की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो भी अधिकारी किसानों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा उसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाज सेवी आफताब ने काकी इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है ऐसे में हिंदू मुस्लिम की एकता को देखते हुए सभी को आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ अपने देश को मजबूत करना है

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे संगठन कुछ नेता इस देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं लेकिन यह देश सभी धर्म और जातियों का है जिसमें हमेशा से ही सभी धर्म के लोग बड़ी प्यार मोहब्बत के साथ रहते आए हैं आजादी के समय में सभी हिंदू और मुसलमानों ने इस देश को आजाद कराने में अपनी जान की कुर्बानी तक दी है ऐसे में सभी को एकजुट होकर अपने देश को मजबूत करना है और देश को खुशहाल बनाना है यही हमारा सपना होना चाहिए इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड में आलम सृष्टि को संगठन का जिला महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि आलम चिश्ती के संगठन में पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन रोड और अधिक मजबूत होगी उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रधान अनीस  अहमद,यूनियन के जिलाध्यक्ष नाज़िम अली,ज़िला उपाध्यक्ष मुबारक अली, इंद्र सिंह रोड, राव अहतशाम अली,  आलम चिश्ती, मोहम्मद आलम उर्फ निन्ना,  बड़ी संख्या में किसान मजदूर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369