आरिफ नियाज़ी
रुड़की में सहारा ग्रुप की बेशकीमती जमीन में धोखाधड़ी कर बेचने का मामला सामने आया है भूमि बेचने का आरोप रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के पूर्व प्रतिनिधि पर लगा है। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि ने फर्जी आई डी बनाकर जमीन को बेचने और उसे खुर्द बुर्द करने का काम किया है।
वही एडवोकेट संजीव वर्मा ने अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हरिद्वार रोड पर स्थित कान्हापुर (शेरपुर) में सहारा ग्रुप की बेशकीमती एक जमीन पर रुड़की के कई नामी ग्रामी लोगों की कड़ी नजर है।
जिसमे रुड़की विधायक का पूर्व प्रतिनिधि अनीस ने भी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों से इस भूमि को बेचने का काम किया है।
दरअसल-एडवोकेट संजीव वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को भी थी। लेकिन विधायक की साठ गाठ के चलते आरोपियों पर कोई मुकदमा दर्ज नही हो पाया था। लेकिन उन्होंने कोर्ट के माध्यम से पहले मुकदमा दर्ज कराया। उन्होने कहा कि वह विधायक प्रतिनिधि से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के प्रयास पहले भी कर रहे थे और अभी भी कर रहे हैं।जिसके कारण पूर्व में भी काफी विवाद खड़ा हो चुका है, लेकिन अब देखना यह है कि असत्य पर सत्य की विजय कैसे होगी।
संजीव वर्मा ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि ने फ़र्ज़ी आई डी और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार कर भूमि को बेचने का काम किया है।संजीव एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को विधायक प्रतिनिधि और उसके कुछ साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने अगर जल्द ही विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज ना किया तो वह कोर्ट से दर्ज कराएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला