आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड सरकार भले ही दिव्यांगों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाने और उन्हें सुविधाएं देने के लाख दावे करती हो लेकिन रुड़की में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिव्यांगों के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं इसकी एक बानगी रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में देखने को मिली जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगों के प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया था।
इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्याग पहुंचे लेकिन कैंप के आसपास पीने के पानी से लेकर उनके बैठने तक की कोई व्यवस्था तक नहीं थी भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप में बच्चे बूढ़े और महिलाएं बेहद परेशान रहे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इससे पूरी तरह बेखबर बने रहे। सैंकड़ो दिव्यांगों में स्वास्थ्य विभाग को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया किसी भी तरह की कोई सुविधा ना होने से दिव्यांग बेहद परेशान दिखाई दिए। इस बाबत सिविल होस्पिटल के प्रभारी डॉ संजय कंसल से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इस बाबत कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड सरकार लगातार दिव्यांगों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं देने की बात करती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तो अपने ऐसी रूम में आराम से बैठे हैं और दिव्यांग भीषण गर्मी में पानी से लेकर बैठने तक के लिए तरस रहे हैं आप इस वीडियो में दिव्यांगों का गुस्सा देख सकते हैं किस तरह से उनके साथ व्यवाहार किया जा रहा है उनके साथ जो तीमारदार पहुंचे हैं उन्हें भी कुछ नहीं बताया जा रहा है। दिव्यांग का आरोप है कि स्वास्थ्य महकमे के लोग उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं एक डॉक्टर के सहारे ही सभी दिव्यांगों को छोड़ दिया है।
डॉक्टर अपने लिए गर्मी से बचने के लिए पंखे और पानी की व्यवस्था करके लाये हैं जबकि दिव्यांगों को पानी से भी वंचित रखा गया है। लंबी लंबी लाइन में दिव्यांगों की स्थिति आप स्वंय ही देख सकते हैं।जब इस बाबत मोबाइल फोन से ज़िले के सीएमओ से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि पीने के पानी की बराबर में टंकी लगी है सभी दिव्यांगों को पहले आस्पताल से पर्चा बनवाना पड़ेगा और बीस दिव्यांगों के ही एक दिन में प्रमाण पत्र बनवाये जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला