आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग करने पर चर्चा में आए प्रमुख समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। अकील अहमद ने रुड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में जानबूझकर मुस्लिम धार्मिक स्थलों को टारगेट किया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश की अमन शांति को खत्म करने की बड़ी साजिश रची जा रही है।
इन हालातों में देश मे नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है ऐसी स्थिति में देश मे कभी भी दंगे भड़क सकते है। अकील अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार देश की अमन सलामती और गंगा जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा सकती है।उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें और सभी धर्मों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहें यही हमारे देश की खूबसूरत संस्कृति रही है। आकिल अहमद ने पत्रकार वार्ता में मुस्लिम उलेमाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी टीवी डिबेट में हिस्सा ना लें टीवी एंकर उनकी बातों को अलग तरीके से पेश करते हैं इस तरह टीबी डिबेट में आने वाले उलेमाओं का भी अपमान हो रहा है जिसे मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता।
रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार और उत्तरप्रदेश में योगी सरकार आई है तब से हिंदू मुसलमानों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। कहा कि 358 वर्ष के बाद ज्ञानव्यापी मस्जिद में शिवलिंग बताया जा रहा है जबकि हकीकत में वह एक फव्वारा है। आगरा ताजमहल और दिल्ली कुतुबमीनार में मूर्ति बताई जा रही है। कहा की 1991 में कानून आया था कि 150अगस्त 19470से पूर्व के धार्मिक स्थलों को किसी सूरत में छेड़ा नहीं जाएगा। लेकिन अब जानबूझकर मुस्लिम लोगों एवम उनके धार्मिक स्थलों को टारगेट किया जा रहा है।
इसका साफ उद्देश है कि भाजपा धर्म की राजनीति कर 2024 चुनाव के एजेंडे पर काम कर है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राजनीति करना चाहती है तो मुद्दों की राजनीति करे। बढ़ती महंगाई पर बात करे और डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर बात करे। कहा कि आज के हालत देश को बांटने वाले है ऐसे में संभलकर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने मौलानाओं से अपील की कि वह किसी टीवी डिबेट में हिस्सा न लें वहां हिंदू मुस्लिमो को लड़ाया जाता है जिससे देश में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। पत्रकार वार्ता में हाजी मोहम्मद अली, किसान नेता राजू तोमर आदि मौजूद रहे।।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला