रुड़की गंग नहर में नहाते समय पांच युवक अचानक लापता हो गए इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जल पुलिस ने तीन युवकों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित निकाल लिया जबकि दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए जिनमें से एक युवक का शव पुलिस ने गंगनहर से बाहर निकाल लिया है जबकि दूसरे युवक की तलाश सरगर्मी से जारी है।
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली और खुबबनपुर गांव निवासी पांच दोस्त भीषण गर्मी में नहाने के लिए रुड़की गंग नहर में पहुंचे थे जैसे ही वह सोलानी पार्क के पास पहुंचे तो उन्होंने गंग नहर में छलांग लगा दी लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते पांच युवक पानी में बहने लगे जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जल पुलिस के गोताखोरों ने किसी तरह से तीन युवकों को तो गंग नहर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया।
जबकि दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए जिनमें रुपेश निवासी शाहपुर और सागर निवासी चोली शामिल है जबकि राहुल अजय और बादल को जल पुलिस के गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया फिलहाल जल पुलिस से गोताखोर सागर की गंग नहर में तलाश करने में जुटे हुए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला