आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के लखनोता चौक पर तेज़ रफ्तार एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ है।फिलहाल पुलिस बस की तलाश में जुटी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
दरअसल अहमदपुर थाना देवबंद निवासी बृजेश कुमार और विनोद आज किसी कार्य से अपनी बाइक से मुस्तफाबाद लक्सर पहुंचे थे जैसे ही वह अपना काम खत्म करके वापस लौट रहे थे तभी लखनोता चौराहे पर पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार एक प्राइवेट बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बृजेश को मामूली चोट लगी है।फिलहाल बस चालक के खिलाफ मर्तक के परिजनों ने तहरीर दे दी है पुलिस अब तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी।
एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि एक बाइक सवार की मौत की सूचना मिली है जिसका शव पोस्टमार्टम पर भेज दिया है अब पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला