Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के तेलीवाला गांव में शोयब के परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्त्या का आरोप, पुलिस ने किया तीन के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के तेलीवाला पाडली गुर्जर गांव में शोयब की मौत के बाद उसके परिजनों में गम का माहौल है शोयब की मां आज भी शोयब को  याद कर सहम जाती है ।शोयब के परिजनों का आरोप है कि शोयब की हत्त्या की गई है उसके तीन साथियों ने मिलकर शोयब की  हत्त्या की साजिश रची जिसमे वह कामियाब हुए। परिजनों का आरोप है कि शोयब की हत्त्या करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।परिजनों का आरोप है कि  पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त जांच करनी चाहिए।

गौरतलब है कि तेलीवाला गांव निवासी शोयब बीती 28 अप्रैल को घर से लापता हो गया था जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई थी 2 मई की देर रात को शोयब का शव  गंगनहर आसफ़नगर झाल से बरामद हुआ था जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने  आरोपी शोयब आशु पुत्र शमीम,भूरा उर्फ इस्तखार अमजद पुत्र शहज़ाद  निवासी तेलीवाला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है।मर्तक शोयब के परिजनों का आरोप  है कि आरोपियों ने पैसे के लेन देन को  लेकर शोयब की हत्त्या की है।

वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर धाराएं तब्दील  कर दिल कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369