Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के आलम पब्लिक स्कूल में पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह का फूल मालाओं से हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के भंगेड़ी के आलिम पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री और प्रमुख समाजसेवी  ठाकुर संजय सिंह का स्कूली छात्र छात्राओं और स्कूल प्रबन्धन द्वारा   फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि  छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत  के साथ  पढ़ाई करनी चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।उन्होंने कहा कि  छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर  छात्र छात्राओं ने कला प्रतियोगिता में भाग लिया।ठाकुर संजय सिंह ने कहा की  छात्रों को कला प्रतियोगिता  में आगे बढ़ने का अवसर भी  प्राप्त होता है।

प्राचीन काल मे लोग अपनी बात को कला के माध्यम से ही दूसरों तक पहुंचाते थे। छात्र छात्राओं में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ठाकुर संजय सिंह ने लगभग 170  छात्र छात्राओं को   फ्रूटी और बिस्किट भी वितरित किये।इस दौरान ठाकुर संजय सिंह द्वारा स्कूल में सबसे अधिक अंक पाने वाले कक्षा आठ और दस के प्रतिभावान छात्रा रुकैया समेत दो छात्राओं को 11 हज़ार रुपये का बतौर इनाम चैक भी सौंपा।

छात्र छात्राओं की  तालियों की गड़गड़ाहट में स्कूल प्रबंधन ने भी ठाकुर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक  वाजिद अली, ठाकुर चंदन सिंह, के अलावा स्कूल प्रबंधन भी मौजूद रहा। इस दौरान  स्कूल के एक छात्र नदीम का भी जन्म दिन  स्कूल में बड़ी धूमधाम  के साथ मनाया गया छात्र को ठाकुर संजय सिंह और ठाकुर चंदन सिंह ने अपना आशीर्वाद  दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369