Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के माधोपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पानी की टंकी निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने की प्रशासन से शिकायत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के माधोपुर गांव में बिना रास्ते की ग्राम  समाज समाज की  भूमि पर पानी की टंकी के निर्माण करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं तहसील प्रशासन उक्त भूमि पर मिट्टी की जांच भी करा रहा है।लेकिन वहीं गांव के  प्रेम चंद और रंजीत आदि ने  विरोध  भी शुरू कर दिया है। दरअसल माधोपुर गांव में ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि मौजूद है माधोपुर गांव निवासी प्रेम चंद और रंजीत का आरोप है कि  उनकी भूमि की बराबर में ग्राम समाज की भूमि है जिसपर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है फिलहालभूमि का रास्ता किसान की भूमि से होकर पहुंचता हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का पटवारी उक्त भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराना चाहता है जिसके लिए मिट्टी का सैम्पल भी लिया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग पटवारी से मिलकर उक्त भूमि पर टंकी निर्माण कराना चाहते हैं लेकिन उस भूमि पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।फिलहाल ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट से इसकी शिकायत की है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369