Jan Mudde

No.1 news portal of India

ईद के त्यौहार को अमन शांति के साथ मनाने की एसएसपी की अपील, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के डाडा जलालपुर गांव की घटना के बाद ज़िले का  पुलि प्रशासन बेहद गंभीर नज़र आ रहा  है। आलम यह है कि ईद के त्यौहार को लेकर भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। हरिद्वार जिले के सभी थानों और कोतवाली में  समाज के सभी वर्गों के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई  गई थी  जिसमें सभी लोगों से ईद का त्योहार मिलजुलकर शांति के साथ  मनाने की अपील की गई ।

दरसअल रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे जिले के एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने आज शहर और देहात क्षेत्र के गणमान्य  लोगों की बैठक ली  जिसमे उन्होंने  कहा कि  सभी त्यौहार आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हैं इसलिए ईद का त्यौहार भी सभी लोग मिलजुलकर  शांति के साथ मनाएं।  सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट पर  किसी तरह का कोई ध्यान ना दें सोशल मीडिया पर भी पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारी  पूरी नज़र बनाये हुए हैं। एसएसपी ने कहा कि सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहारों को मनाना चाहिए अगर किसी ने सोशल मीडिया पर गलत  पोस्ट डाली तो उसके खिलाफ पुलिस  सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह  फैलाने और भड़काऊ चीजें डालने पर पुलिस सख्ती  से कार्य करेगी ।उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम करने के लिए शहर के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार भाईचारे और प्यार मोहब्बत का संदेश देते हैं इसलिए ईद का त्यौहार भी मीठा और प्यार मोहब्बत का त्योहार माना जाता है सभी की खुशियां इस त्यौहार में शामिल होती हैं इसलिए लोगों से अपील है कि ईद के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं ।इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।गौरतलब है कि हनुमान जयंती के मौके पर भगवानपुर के डाडाजलालपुर गांव में दो समुदायों में जमकर बवाल हो गया था जिसके बाद गांव में पुलिस अधिकारियों को डेरा डालना पड़ा था यहां तक की धारा 144  तक लागू करनी पड़ी थी उसी को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उस घटना को देखते हुए कोई भी चूक नहीं देखना चाहते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369