Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की जामा मस्जिद में उमड़ी अलविदा जुमे को नमाज़ियों की भीड़,कांग्रेसी नेता मुबशीर ने वितरित किये मास्क

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की की तमाम मस्जिदों के अलावा रहमानिया मदरसे की जामा मस्जिद में भी अलविदा जुमे की नमाज़ पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद सभी नमाज़ियों ने मुल्क मेंअमन-शांति,तरक्की,और आपसी भाईचारे सद्भाव,सुख-समृद्धि  की विशेष दुआऐं मांगी गई। आज अलविदा जुमें  की नमाज  को देखते हुए सुबह सवेरे से ही मस्जिदों के निकट पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।

नगर निगम द्वारा नगर की सभी मस्जिदों के आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था तथा चूने का छिड़काव किया गया था वहीं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष   एडवोकेट मुबशिर  ने  नमाज़ियों को मास्क वितरित किये।नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई।इस दौरान मुफ़्ती सलीम और मौलाना इज़हारुल हक ने रमज़ान और जुमे की नमाज़ के बारे में सभी लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने देश के अमन सलामती की दुआएं भी कराईं। मुफ़्ती सलीम ने कहा कि देश आज बड़े नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है भाईचारा खत्म हो रहा है सहने की ताकत खत्म  हो रही है जब तक तुम अल्लाह की इबादत और अल्लाह के बताए हुए रास्ते पर नही  चलोगे तब तक आगे नहीं बढ़ सकते।अल्लाह ने प्यार मोहब्बत और आपसी भाईचारे को कायम करने पर ज़ोर दिया है सभी तालमेल और भाईचारा बनाकर रहो।इस मौके पर कांग्रेस नेता एडवोकेट मुबशिर अली  ने भी मुस्लिम समाज से कोविड़ नियमो का पालन करने और अलविदा जुमे की मुबारक बाद दी।उन्होंने कहा कि मुसलमान  देश में भाईचारे  और आपसी सौहार्द का पैगाम दें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369