Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर चीनी मील ने दस फरवरी तक का किया किसानों का भुगतान, बाज़ार में चीनी के दाम कम होने से मील प्रबंधन मुश्किल में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

इकबालपुर धनश्री एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है। आलम यह है कि चीनी मिल प्रबंधन ने 31 जनवरी के भुगतान के बाद अब  10 फरवरी तक का भुगतान भी जल्द किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगा। इकबालपुर चीनी मील  महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह साफ सुथरा गन्ना  चीनी मिल को दे अपना गन्ना इधर उधर ना डालें। चीनी मिल गन्ना किसानों का है किसी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

चीनी मिल प्रबंधन गन्ना किसानों का समय समय पर भुगतान करता रहेगा। सुरेश शर्मा ने कहा कि बाजार में चीनी की कीमतें कम होना भुगतान के लिए देरी का कारण बन रही है जिससे चीनी का  बाज़ार में उठाव भी कम हो  रहा है लेकिन चीनी मिल प्रबन्धन समय समय पर गन्ना किसानों को भुगतान करता रहेगा।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि अभी तक इस पेराई सत्र में 52 लाख कुंटल से अधिक गन्ना  चीनी मील में आ चुका है  जबकि 62 लाख से अधिक  गन्ना आने की संभावना है।

सुरेश शर्मा ने  सभी गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना गन्ना इकबालपुर चीनी मील को दें किसी के बहकावे में आने की किसान को ज़रूरत नहीं है। चीनी मील किसान का है और किसान को उसका भुगतान करना मील प्रबंधन और मील मालिक की ज़िम्मेदारी है।किसानों को  31 जनवरी तक का भुगतान कर दिया गया था लेकिन अब दस फरवरी का भुगतान  भी जल्द उनके खातों में पहुंच जाएगा।भुगतान को लेकर  किसी भी किसान को परेशान होने की  ज़रूरत नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369