आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के गुलाब नगर में भारतीय किसान यूनियन रोड संगठन को मजबूत करने में जुट चुका है ।गुलाबनगर में हुए एक कार्यक्रम में गुलाब नगर निवासी नदीम मलिक को रुड़की नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि वह किसानों के साथ साथ आम जनता की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखतासे उठाया है ।उन्होंने कहा वह किसी के भी साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई को उन्होंने प्रमुखता से लड़ा है इतना ही नहीं भारतीय किसान यूनियन रोड एक मजबूत संगठन है जो जनता की समस्याओं हमेशा से प्रमुखता से उठातारहा है आज लोग तेजी के साथ उनके संगठन से जुड़ रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि गुलाब नगर निवासी नदीम मलिक को संगठन के नगर अध्यक्ष पद पर ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने आशा जताई कि नदीम मलिक युवा है और युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नेता नहीं है और नाही कभी किसी को झूठे आश्वासन देते हैं।वह लगातार पुलिस प्रशासन को भी किसानों की ताकत और उनके संगठन की ताकत का अहसास कराते रहे हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुशवाहा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है ।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मजबूत करने में किज़ानों के साथ साथ आम जनता का सहयोग भी उन्हें मिल रहा है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता ।इस मौके पर हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।आकिल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को बेहद नजदीक से देखा है कांग्रेस पार्टी के नेता मुसलमान को केवल वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं जबकि उनके पास मुसलमान को देने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर उन्होंने प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनवाने की बात की तो उस पर प्रदेश में भूचाल आ गया आज कांग्रेस के लोग यह भी कहने के लिए तैयार नहीं है कि वह प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा उनके साथ धोखा किया है कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती के मुस्लिम समाज के लोग भी आगे बढ़े और तालीम हासिल करें ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी मुस्लिम हितैषी नहीं हो सकती। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड के मोहम्मद मुबारक अली, राहुल प्रजापति, स्वामी आचार्य घनश्याम, डॉक्टर चतर सिंह ,जावेद बीडीसी, मास्टर महेंद्र सैनी, इकराम अली, मोहम्मद काशिफ और नदीम मलिक आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला