आरिफ़ नियाज़ी
रामपुर के डांडी में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी ।इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी और मुकेश सैनी का ढोल नगाड़ों से जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया।इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हो या प्रदेश की सरकार दोनों सरकारें ही जनविरोधी हैं।उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई और भ्र्ष्टाचार बड़े पैमाने पर है ।
आज आम आदमी की जीना बेहद दूभर हो चुका है। आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है कार्यकर्ताओं और पार्टी को मजबूत करना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा समाज को बांटने की रही है। उन्होंने कहा कि आज अहसान अली को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है उम्मीद है कि यह अपना कार्य बेहद ईमानदारी और मेहनत से करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की अहसान को ज़िम्मेदारी मिलने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा।
अहसान अली अपने साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भेदभाव नहीं है पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहती है।भाजपा झूठे प्रचार और झूठ की बुनियाद के सहारे प्रदेश में सत्ता तक पहुंची है। भाजपा का झूठ जल्द बेनकाब होगा। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव अहसान अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि कलियर विधानसभा में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।आगे लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार देश मे बनेगी।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कारी नवाब अली और अध्यक्षता कांग्रेस विधायक के पुत्र सलमान ने की।इस मौके पर सलमान कुरैशी,नागर जी,अशोक कुमार,मेहरबान अली,आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला