Jan Mudde

No.1 news portal of India

आसफ़नगर में ऊर्जा निगम के एसडीओ का घेराव और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने किया चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के आसफ़नगर मेंऊर्जा निगम के एसडीओ और उनकी टीम का घेराव और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है साथ ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव में दबिश भी दी है।मंगलौर कोतवाली पुलिस नेआसफ़नगर  निवासी सोनू पुत्र संजय,किरतपाल पुत्र धर्मपाल, विकास पुत्र संजय के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ  धारा 186,353,392,427,504 और विधुत अधिनियम की धारा  135 के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है।

गौरतलब है कि शनिवार को रुड़की रामनगर सर्किल के ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद अपनी टीम के साथ  आसफ़नगर में बिल वसूली के लिए पहुंचे थे आरोप है कि  इसी दौरान  कटिया डालकर बिजली चोरी करने पर उन्होंने एक मीटर अपने कब्जे में ले लिया जिससे कुछ लोग उनपर भड़क गए और उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौच तक कर डाली।यहां तक कि उनके  साथ मारपीट पर भी  उतारू हो गए ।एसडीओ का आरोप है कि  जैसे ही उनकी गाड़ी आसफ़नगर गंगनहर पूल के पास पहुंची तो  कुछ लोगों  ने गाड़ी को घेर लिया और तोड़ फोड़ करते हुए उन्हें और उनकी टीम को खूब खरी खोटी सुनाते हुए अपना मीटर गाड़ी से  लेकर मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है।

हालांकि पुलिस नेऊर्जा निगम के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर चार लोगों  के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
दरअसल ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद के मुताबिक गांव के संजय पर चालीस हजार का बिल बकाया था जिसका कनेक्शन कटा हुआ था लेकिन इसी दौरान उसके मकान मे चोरी की बिजली कटिया डालकर  चलती मिली जिसके बाद उसका मीटर उतरवाकर उन्होंने गाड़ी में रखवा दिया। उन्होंने बताया की पुलिस    ने फिलहाल केस दर्ज कर दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369