आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में ऊर्जा निगम के बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन रोड़ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि अभी तक हरिद्वार ज़िले की कोई भी चीनी मिल गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कर पाई है जिससे गन्ना किसान बेहद परेशान है लेकिन हैरत की बात यह है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी दो दो हज़ार के बकाया बिल पर किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के बिजली के बिलों में काफी त्रुटियां हैं जिनके बढ़कर बिल आ रहे हैं जिसमे विभागीय अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है अगर ऐसा ही रहा तो आगामी 25 मार्च से भारतीय किसान यूनियन ऊर्जा निगम के अधिकारियों का बड़े पैनाने पर घेराव करेगी जिसकी तमाम ज़िम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।पदम सिंह रोड़ ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार किसानों को अपना टारगेट बना रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नई सरकार को गन्ना किसानों की चिंता करनी चाहिए आज किसान बढ़ती महंगाई के इस दौर में बेहद परेशान है आज किसान को अपनी गुज़र बसर करनी मुश्किल हो रही है ऐसे में ऊर्जा निगम की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।उन्होंने कहा कि एक किसान के बिल में 80 हज़ार का गड़बड़ झाला सामने आया है जिसने ऊर्जा निगम की भरस्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।इस दौरान किसान नेता महेंद्र सिंह,डॉ चेतन सिंह,रणधीर सैनी, किसान नेता मुबारिक अली,ज़िला अध्यक्ष नाज़िम त्यागी, नीरज त्यागी,अमित त्यागी,शीलू त्यागी,कंवरपाल सैनी, और जसवीर कश्यप आदि शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला