आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी निवासी एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। दरअसल तेलीवाला शक्ति विहार कॉलोनी निवासी चन्दा पुत्री चमनलाल का आरोप है कि वह अपनी बेटी आरती, शिवानी,रूना, कांजी और रुचि के साथ रहती है ।उसका कहना है कि जिस आवास में उसका परिवार रहता है उसका विवाद सिविल कोर्ट में शिशुपाल आदि से चल रहा है।
आरोप है कि 15 मार्च की शाम को आरोपी शिशुपाल,छैना, मेहताब,आफताब,शादाब,आतिश,शहज़ाद,आदि दर्जनों लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर पर पहुंचे और घर मे रखा उनका तमाम सामान बाहर फेंकने लगे जब इसका उन्होंने विरोध किया तो सभी ने लाठी डंडो से उनपर हमला बोल दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं।उसकी बेटियों को भी गम्भीर चोटें लगीं हैं। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया इतना ही नहीं उनके सामान में भी टूटफूट हुई है। चन्दा का आरोप है कि आरोपियों से उसका परिवार बेहद डरा हुआ और सदमें में है अगर जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह और भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ 147,148,149,452,323,504,506, और 354 धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला