आरिफ नियाज़ी
कलियर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार के साथ हुई मारपीट की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। अब इस पूरे मामले की जांच सीओ मंगलौर पकंज गैरोला कर रहे हैं।जल्द ही गवाहों के बयान भी दर्ज किये जायेंगे।
गौरतलब है की रांघड़वाला निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरीश कुमार 25 जुलाई 2021 को पिरान कलियर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए धनोरी के इंटर कॉलेज में गए थे।
आरोप है कि इसी दौरान जैसे ही वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में मेवड़खुर्द किसान सहकारी समिति के सभापति अनिल पाल निवासी इमलीखेड़ा ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच करते हुए उनपर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी ।अमरीश कुमार का आरोप है कि मौके पर हंगामा बढ़ने पर उनके गांव के रमेश कुमार और विजेंद्र कुमार भी मौके पर आ गए जिन्होंने बीच बचाव किया ।उन्होंने आरोप लगाया कि गोली लगने से वह बाल-बाल बचे लेकिन इसी दौरान सभापति अनिल पाल गाली गलौच करते हुए कहने लगा कि तुमने मेरी सुचना मांगी है इसलिए तुझे देख लूंगा।
इतना ही नहीं सभापति ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया था। कलियर पुलिस ने सभापति अनिल पाल के खिलाफ 341,504,506 की धारा के साथ साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था जिसकी पुलिस अधिकारी जांच करने में जुटे हैं। फिलहाल सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने पूरे मामले की जांच तेज़ कर दी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला