आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में भारतीय किसान यूनियन के वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है जिसमें किसान संगठनों से जुड़े नेता एक दूसरे को फर्जी साबित करने में जुट गए हैं इतना ही नहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्वारा पदम रोड़ के खिलाफ झबरेड़ा पुलिस थाने को तहरीर दे डाली है ।वहीं दूसरी ओर पुलिस को तहरीर दिए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन पदम रोड के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड और उनके सैंकड़ो समर्थकों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष और उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के नेता के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है ।
इस बाबत भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन रोड के नाम से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं लेकिन कुछ किसान नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसलिए वह उल्टे सीधे बयान जारी कर रहे हैं।रुड़की के प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन रोड के सैकड़ों किसानों ने आज बैठक की जिसमे भारतीय किसान यूनियन पदम रोड़ ने कहा कि यूनियन के जिलाध्यक्ष और उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के सयोंजक के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने आरोप लगाया की एक भूमि की खरीद फरोख्त में भी दोनो नेता पचास हज़ार लेने की रिश्वत लेने में सफल रहे है। हालांकि भूमि पिछले लंबे समय से कोर्ट में है।इस मौके पर किसान नेता नाज़िम त्यागी,ज़िला अध्यक्ष संजीव कुशवाह, किसान नेता मुबारिक अली,प्रदीप त्यागी,पवन रोड़, हसन अली,महमूद हसनअली,राजबीर रोड़, कारी शहज़ाद,सुलेमान अली, रामदास सोनी,संदीप कुमार,रजत,आज़ाद त्यागी, भारतीय किसान यूनियन तोमर के विकेश चौधरी आदि किसान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला