आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के कलियर प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम भी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए है। इंजीनियर शादाब आलम ने मरगूबपुर, मुस्तफाबाद, भारापुर भंवरी और पूरे खादर इलाके में जनसभाएं की।शादाब ने जनसभाओं में जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।उन्होंने कहा के वो जनता के लिए एक नेता के तौर पर नही बल्कि समाजसेवी के रूप में काम करेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जनता से जितने भी वादे उनके द्वारा किए गए है वो उन्हें गारन्टी के साथ पूरा करेंगे।उनका बचपन गरीबी में बीता है इसलिए वह गरीबो की सभी जरूरतों को समझते है । उनकी सत्ता आने के बाद वो कलियर में पूरी तरीके से विकास करेंगे ।सबसे पहले लोगो की रोजमर्रा की समस्याओं को निपटाया जाएगा । शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । डोर टू डोर कैंपेन में शोएब मोहम्मद, अकरम अली नूर आलम महेंद्र भारद्वाज कय्यूम बिस्मिल सावेज सुमित अनुज भारद्वाज इकबाल रोबिन फैसल खान आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला