Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में भाजपा प्रतियाशी राजपाल सिंह का दावा ऐतिहासिक होगी भाजपा की जीत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा विधानसभा चुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है एक तरफ जहां कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तो वही दो बार के कांग्रेस से विधानसभा हार चुके राजपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह को झबरेड़ा के चौधरी कुलबीर सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह का भी पूरा समर्थन प्राप्त है जिसके चलते राजपाल सिंह घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस बार राजपाल को कांग्रेस से टिकट ना मिलने के बाद भाजपा ने उन्हें झबरेड़ा से प्रत्याशी बनाया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस बार राजपाल सिंह काफी मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह का दावा है कि इस बार जनता ने अगर उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जो विकास की बात करती है। प्रदेश की धामी सरकार हो या केंद्र की मोदी सरकार दोनो सरकारों ने इस प्रदेश का बड़े पैमाने पर विकास किया है। आम आदमी से लेकर किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं से जोड़ा है।

यहां तक की महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई है उन्होंने कहा कि वह इस बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। जिसमें झबरेड़ा की एक नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें सभी वर्गों का और सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है झबरेड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369