Jan Mudde

No.1 news portal of India

उमेश कुमार ने किया प्रचार तेज़, लोगों ने किया ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत

Spread the love

शामिक

खानपुर विधानसभा चुनाव में इस बार वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने  मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है वही खानपुर से  निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है  और पूरी मज़बूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हैं। खानपुर विधानसभा के जैनपुर गाँव पहुँचे उमेश कुमार  शर्मा का क्षेत्र की जनता ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।उमेश कुमार के समर्थकों ने ढोल नगाड़ो से  स्वागत किया।उमेश कुमार लोगों से  लगातार गाँव गाँव जाकर वोट देने की अपील कर रहे  है।

उमेश कुमार विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है जिन्हें बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिल रहा है। वही उमेश कुमार खानपुर के लोगो की पहली पसंद बनते जा रहे है। उमेश कुमार ने कहा भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी खानपुर में कोई विकास नही हुआ ।सभी पार्टियां जनता से झूठे वादे करके वोट हासिल कर लेती है लेकिन सत्ता  में आने के बाद कोई भी वादा पूरा नही करती। इस बार जनता ऐसे लोगो को सबक सिखायेगी। उमेश कुमार ने कहा जनता परिवर्तन चाहती है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उमेश कुमार ने कहा अगर जनता ने मौका दिया तो वो खानपुर का चहुमुखी विकास करेंगे और खानपुर की तस्वीर बदल देंगे।उमेश कुमार के साथ जनसम्पर्क में मौजूद रहे प्रमुख समाजसेवी राव  सज्जाद व ठेकेदार अंकित चौहान ने कहा जैसे जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है उमेश कुमार को भारी समर्थन मिल रहा है जिससे उनका जितना तय है अंकित चौहान ने कहा उमेश कुमार ही ऐसे प्रत्याशी है जो खानपुर क्षेत्र का विकास कर सकते है राव सज्जाद ने कहा पिछले दस साल में कोई विकास कार्य नही हुए जनता इस बार ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखायेगी उन्होंने उमेश कुमार के पक्ष में क्षेत्र की जनता से जहाज़ के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369