पिरान कलियर। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरे प्रधान ने अपनी विधानसभा पिरान कलियर में डोर टू डोर जनसंपर्क तेज़ कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है।
आजाद समाज पार्टी बढ़ेडी राजपूताना, दौलतपुर, शांतरशाह, धनोरी, रहमतपुर, बेलडी, बेलडी के साथ कन्नड़पुर में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने चुनाव निशान केतली पर मोहर लगाने की अपील की। बेलडा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भूरे प्रधान ने कहा कि आजाद समाज पार्टी दबे कुचले मजदूर किसान की आवाज उठाने में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है साथ ही आजाद समाज पार्टी ने हमेशा विकास के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने का काम किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि आसपा प्रमुख चंद्रशेखर के हाथों को मजबूत करें ताकि दबे कुचले लोगों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।वादा किया कि गांव दरगाह विकास कराने के साथ भ्रष्टाचार कमीशन खोरी से क्षेत्रवासियों को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस जनता को गुमराह कर उनके वोट हथियाने का काम कर रही है वोटरों को किसी के दबाव में नहीं आना है और सिर्फ केतली पर मोहर लगाकर अपने भाई अपने बेटे अपने परिवार के सदस्य को जिताना है। दावा किया कि सर्वसमाज का समर्थन उन्हें मिल रहा है। भूरा प्रधान ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि 14 फरवरी के दिन जब आप अपना कीमती वोट देने के लिए जाए तो चुनाव निशान केतली पर मोहर लगाकर विजय बनाएं यह जीत विकास की जीत होगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला