आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पूर्व सीएम हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम कुमार चौधरी आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेताओं को बुलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं। देश और दुनिया की नज़रों में आज भारत की छवि बेहतर होने के साथ साथ ताकत भी बढ़ी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दूसरे दलों के लोग भी भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरी मज़बूती के साथ भाजपा प्रतियाशियो को जिताने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने जनता के लिए जो योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।
किरण चौधरी ने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में साठ पार का नारा सफल होगा और भजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि आज जनता तेज़ी से भाजपा को अपना समर्थन दे रही है। किरण चौधरी ने कहा कीप्रदेश और केंद्र सरकार ने गरीबो के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है भाजपा ने नए आयाम स्थापित किये हैं रामकुमार चौधरी के भाजपा में आने से पार्टी को नई मज़बूती मिलेगी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राम कुमार चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस में और एक निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है कांग्रेस कार्यकर्ता की कोई बात नहीं सुनी जाती जिसके चलते मैं पिछले लंबे समय से पार्टी की में घुटन महसूस कर रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का निर्णय लिया खानपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि इस बार खानपुर की जनता कांग्रेस और बसपा को करारा जवाब देते हुए भाजपा को जिताने काम करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला