आरिफ नियाजी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तमाम राजनैतिक दलों ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है वहीं आजाद समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा है ।इस बार हरिद्वार जिले की बात की जाए तो सबसे अधिक प्रत्याशी इसी जिले में आज़ाद समाज पार्टी के चुनाव मैदान में है कलियर विधानसभा में भी इस बार पार्टी ने रामपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान वाहिद अली को चुनाव मैदान में उतारा है। आज अपना नामांकन करने के बाद वाहिद अली जैसे ही अपने आवास रामपुर में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़ों से और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान वाहिद अली ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज़ाद समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी सभी जातियों सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानती है आज़ाद समाज पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगी है। आज़ाद समाज पार्टी कलियर में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
आज तक जो विकास कार्य कलियर क्षेत्र में नहीं हुए उन विकास कार्यों को आज़ाद समाज पार्टी पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी विकास के नारे को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा हो या कांग्रेस किसी ने भी कलियर विधानसभा के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया किसी भी दल ने विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही कारण है कि आज यह क्षेत्र विकास से लगातार विकास से पिछड़ता चला गया। अब समय आ गया है की लोग आजाद समाज पार्टी से जुड़ें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सबका विकास कर सकती है।
इसलिए आज़ाद समाज पार्टी को ही अपना कीमती वोट दें ताकि कलियर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जा सके। इस मौके पर उनके भारी समर्थक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला