Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधानसभा में लगा चैम्पियन को बड़ा झटका,उनके बेहद नज़दीकी समर्थक ने भी छोड़ा साथ,उमेश शर्मा टीम में हुए शामिल

Spread the love

आरिफ नियाजी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे  वैसे ही राजनीतिक दलों के लोग भी दूसरे दलों में पाला बदलने में जुट गए हैं । ताजा मामला खानपुर विधानसभा का है जहां से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बड़ा झटका लगा है। चैम्पियन के बेहद नजदीकी माने जाने वाले अरशद चेयरमैन चैम्पियन का साथ  छोड़  अब वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा के समर्थन से आ चुके हैं जिससे चैम्पियन को बड़ा झटका लगा है।इस मौके पर अरशद चेयरमैन ने कहा कि आज वह जिस घर मे 2014 से थे उस घर से आज़ाद हो चुके हैं अब अपनी बात वह खुलकर रख सकते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के यहां  कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है उनके यहां  कार्यकर्ताओं की कुछ सुनी नहीं जाती। अरशद ने कहा कि चैम्पियन को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया इस बार उनकी पत्नी  रानी देवयानी   को भाजपा प्रतियाशी बनाया है रानी देवयानी उमेश शर्मा के सामने चुनाव लड़ने में  बेहतर प्रतियाशी साबित  नहीं हो सकती है। इसबार खानपुर की जनता ने पत्रकार उमेश शर्मा का साथ देने का मन बना लिया है उमेश शर्मा जो कहते हैं वही करते भी हैं उनकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है।इस बार उमेश शर्मा को खानपुर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

चैयरमैन ने कहा कि उमेश शर्मा की लोकप्रियताऔर  उनकी कार्यकुशलता का   अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बिना किसी पद के अपने व्यक्तिगत खर्च पर  कई बड़े विकास कार्य कराए हैं  जिनसे क्षेत्र की जनता भी काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा एक बेहतर प्रतियाशी साबित होंगे और भाजपा कांग्रेस को बड़ा झटका देंगे।इस दौरान  उन्होंने दावा किया कि उनके साथ अभी काफी लोग उमेश शर्मा की टीम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमे  पार्टी को महत्त्व ना देकर व्यक्ति को देखना चाहिए इसलिये अबकी बार उमेश शर्मा खानपुर विधायक बनेगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369