कलियर गंगनहर पूल को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है बार बार राजनीतिक दलों के लोग यह साबित करने में लगे हैं कि बंद हो चुकेगंगनहर के पूल को उन्होंने खुलवाया है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अली के बयान के बाद एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश सैनी को इस पुल को लेकर मीडिया के सामने आना पड़ा उन्होंने साफ तौर से अपनी बात रखते हुए कहा की कलियर के कुछ लोगों ने पुल खुलवाने को लेकर उन्हें लिखित मे प्राथना पत्र दिया था जिसे उन्होंने लोगों की बड़ी समस्या मानते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा जिसे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही गंगनहर के पुल खोलने के आदेश जारी कर दिए
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद गंग नहर का पुल खोल दिया गया कलियर के लोगों को पोल खुलने के बाद बड़ी राहत मिली वह अपनी सरकार का और प्रशासन का तहे दिल से आभार प्रकट करना चाहते हैं जिन्होंने उनके छोटे से निवेदन पर इस फूल को खोल दिया उन्होंने कहा कि पूल को लेकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने सम्बंधित विभाग को तुरंत ही पूल को खोलने के आदेश दे दिए थे वह पहले भी इस बात को मीडिया कर्मियों के सामने रख चुके हैं।
गौरतलब है कि गंग नहर के पुल की हालत को गंभीर देखते हुए इस पुल की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसपर आवागमन पर रोक लगा दी थी जिसकी वजह से कलियर पहुंचे लोगों को लंबी दूरी कर तय कर कलियर पहुंचना पड़ रहा था लेकिन अब पूल के खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी । वही कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक फुरकान अली ने भी दावा किया था कि उनके प्रयासों से ही पूल का रास्ता खोला गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला